फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

Tue, 06 Jun 2023 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

फरीदाबाद निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कंपनी के मालिक के बेटे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक ऑटो वर्कशॉप में काम करने वाली युवती ने कंपनी के बेटे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रहा था।

विज्ञापन

कंपनी के दूसरे कर्मचारी ने अपने ससुर को डीएसपी बताते हुए युवती को धमकी दी थी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे फर्जी केस में फंसा देंगे। पीड़िता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से फरीदाबाद निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कंपनी के मालिक के बेटे ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के पिता से बात की तो उन्होंने भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी ने उसे पुलिस की धमकी दी। मामले में पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें