नई दिल्ली। डीयू ने पीएचडी सुपरविजन से जुड़े विषयों के लिए दोबारा से नई समिति गठित की है। इस संबंध में डीयू ने अधिसूचना जारी करते हुए 23 सदस्यों की समिति का गठन किया है। इसमें कई विभागों के डीन से लेकर अलग-अलग कॉलेज के प्राचार्य और शैक्षणिक परिषद के सदस्य शामिल है। यह समिति फैकल्टी सदस्य के पीएचडी सुपरविजन की बारीकियों और कॉलेज शिक्षकों की भूमिका की निगरानी करेगी। पदोन्नति के लिए शिक्षक को एक छात्र की पीएचडी कराना अनिवार्य होता है। ब्यूरो