औद्योगिक शहर फरीदाबाद में आप सबसे सस्ती सीएनजी का मजा ले सकते हैं।
यहां दिल्ली से 9.15 और एनसीआर के अन्य शहरों से 15.75 रुपये प्रति किलो तक सस्ती सीएनजी उपलब्ध है।
दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद दक्षिणी दिल्ली के वाहन चालकों ने तो यहां का रुख करना शुरू भी कर दिया है।
गुड़गांव, दिल्ली, नोएड़ा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में सीएनजी की बढ़ी दरों ने वाहन चालकों को महंगाई के इस दौर में तगड़ा झटका दिया है।
दिल्ली में बढ़ी दरों के खिलाफ ऑटो चालकों ने हड़ताल तक की धमकी दे डाली है, लेकिन फ रीदाबाद में वाहनों के मालिक बेफिक्र हैं।
वर्तमान में फरीदाबाद में नौ स्टेशनों से प्रतिदिन करीब 1.30 लाख किलोग्राम सीएनजी आपूर्ति की जा रही है। यहां रोज करीब 20 हजार वाहन गैस भरवाते हैं।
फरीदाबाद में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी अडानी के महाप्रबंधक भातिश ढोलकिया का कहना है कि अभी कंपनी का सीएनजी की दरें बढ़ाने का कोई विचार नहीं है।
एनसीआर में यहां सबसे सस्ती सीएनजी मिलने का फायदा वाहन चालक जरूर उठाएंगे।
कहां कितना अंतर
शहर............................दर
फरीदाबाद..........................40.95
गुड़गांव.............................45.50
दिल्ली..............................50.10
नोएडा...............................56.70
ग्रेटर नोएडा........................56.70
गाजियाबाद........................56.70
(कीमत प्रति किलोग्राम/रुपये)