भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन के पिता के निधन पर शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर दो बजे पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना पहुंचे। हेलीपैड से उतरकर करीब दो बजकर पांच मिनट पर वह चंद्रमोहन के घर पहुंचे। वहां उन्होंने चंद्रमोहन के पिता को श्रधांजलि दी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जनपद के सातों विधायक मौजूद रहे।
बता दें कि करीब दो बजकर 15 मिनट पर वह बुलंदशहर से रवाना हो गए। इस दौरान एडीजी, कमिश्नर समेत सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।