फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मिनट में ही गाजियाबाद आकर रवाना हो गए मुख्यमंत्री, संतोष मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा

Tue, 31 Mar 2020 12:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी के गाजियाबाद दौरे की तैयारी जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप और उससे बचाव को प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री का दौरा जारी है। गौतमबुद्ध नगर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम की बजाय महज 4 मिनट में ही गाजियाबाद से रवाना हो गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर दौरे के दौरान कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के चलते गाजियाबाद दौरे के मद्देनजर यहां का पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।

देर रात तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के दौरे के अनुसार निर्धारित स्थानों की तैयारियों में जुटे रहे। प्रशासनिक कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुबह 10 बजे संतोष मेडिकल कॉलेज पहुंचना था।
विज्ञापन


उसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड करवाना कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेनी थी और फिर कवि नगर स्थित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करना था। जहां से जरूरतमंदों के लिए की जा रही भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण और समीक्षा करनी थी।

मुख्यमंत्री सुबह 10:31 बजे संतोष मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महज 4 मिनट में ही यहां से हिंडन एयरबेस के लिए रवाना हो गए। अचानक कार्यक्रम परिवर्तित देख गाजियाबाद जिला पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें