नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समन भेजकर 16 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है। यह समन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले से संबंधित मामले में जारी किया गया है। हाल ही में, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। इसी मामले में सीएम बयान दर्ज कराएंगी। ब्यूरो