फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फसल बर्बाद होने पर किसानों को तुरंत मुआवजा दे : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में आई बाढ़ से निचले इलाकों की फसलें जलमग्न होने के बाद किसानों पर आजीविका का गंभीर संकट मंडरा रहा है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी विधायक दल के चीफ व्हिप और बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर तुरंत मुआवजा देने की मांग की है। संजीव झा ने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बुराड़ी समेत दिल्ली के अन्य निचले इलाकों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इस कारण उनकी आय का जरिया छिन गया है। सैकड़ों किसान परिवारों की आजीविका संकट में है, ऐसे में सरकार को तुरंत आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विशेष सर्वेक्षण टीमों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को तात्कालिक राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। झा ने कहा कि पिछली सरकार में भी ऐसी परिस्थितियों में किसानों को तुरंत मुआवजा और राहत दी जाती रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति संभल सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें