फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रिंसिपल से मारपीट करने वाले विधायक को निष्कासित करें सीएम, भाजपा बोली-सारे वादे भूले केजरीवाल

Sun, 30 Apr 2023 09:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में यह भी कहा कि  सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान को विशेष न्यायालय ने स्कूल प्रिंसिपल से मारपीट का दोषी पाया है। उम्मीद है कि उन्हें सात साल की सजा हो। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि 2013 में पहला चुनाव मुख्यमंत्री ने तीन प्रमुख वादों के साथ लड़ा था। इसमें लोकपाल की स्थापना, वीआईपी कल्चर खत्म करना और भ्रष्ट एवं दागी विधायकों को सदन में न बैठने देना था, लेकिन सत्ता में आने के बाद खेद जनक है कि आप अपने तीनों वादों को भूल गए हैं। 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में यह भी कहा कि आपकी सरकार के घोटालों एवं भ्रष्टाचार के समाचारों के बीच सीलमपुर से आप विधायक अब्दुल रहमान को विशेष न्यायालय ने स्कूल प्रिंसिपल से मारपीट का दोषी पाया है। उम्मीद है कि उन्हें सात साल की सजा हो। 

 

कपूर ने पत्र में मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह प्रिंसिपल से मारपीट के दोषी विधायक को विधानसभा एवं आम आदमी पार्टी से निष्कासित करें। एक विधायक द्वारा प्रिंसिपल से मारपीट करना आम आदमी पार्टी के सभी वादों को गलत साबित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें