फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन: सीएम रेखा ने मेट्रो से किया सफर, यात्रियों से की बातचीत

Thu, 25 Dec 2025 02:56 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। 
विज्ञापन
अटल कैंटीन में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। वहीं दिल्ली में अटल कैंटीन का उद्घाटन भी किया। 

विज्ञापन


सीएम रेखा ने एक्स हेंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में नेहरू नगर सहित राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अटल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में दिल्लीवासियों से अटल कैंटीन का वादा किया था।



वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम अटल के जीवन पर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। दिल्ली के हर विधानसभा क्षेत्र में अटल के जीवन पर कॉन्फ्रेंस होंगी। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि उन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें