फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने किया अटल कैंटीन का उद्घाटन, पांच रूपये में मिलेगा भोजन

Sat, 27 Dec 2025 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अटल कैंटीन का उद्घाटन - फोटो : CMO
विज्ञापन

दिल्ली में जरूरतमंदों को सस्ता, साफ और भरपेट भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। आज दिल्ली के पीतमपुरा में सीएम रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इसमें मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन मिलेगा। इससे पहले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर दिल्ली में 45 अटल कैंटीन की शुरुआत हुई थी। सरकार का साफ संदेश है कि दिल्ली में कोई भी भूखा नहीं रहना चाहिए।

उधर, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली के शेख सराय स्थित जगदंबा कैंप में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार और अभिनंदन करती हूं जिन्होंने ये पुन: दिखा दिया की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। अटल कैंटीन का वादा हमारे चुनावी घोषणापत्र में था जिसे मुख्यमंत्री ने मात्र 10 महीनों में ग्राउंड पर चरितार्थ करके दिखाया और ये वादा उन्होंने पूरा किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें