फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मां बगुलामुखी प्राकट्योत्सव पर सीएम ने की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। श्री मां बगुलामुखी प्राकट्योत्सव के अवसर पर शुक्रवार को चावड़ी बाजार स्थित नाईवाड़ा के प्राचीन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर दिल्ली की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान राजधानी में सुख-शांति और नागरिकों की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज और प्रवीन खंडेलवाल समेत अन्य नेताओं ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा की और दिल्ली वासियों की सफलता व कल्याण की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मां बगुलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं देवी मानी जाती हैं और उन्हें स्तंभन शक्ति की अधिष्ठात्री कहा जाता है। मां बगुलामुखी की उपासना से मनोबल बढ़ता है और भक्त को विजय की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें