कहा-एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है छठ पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का उज्ज्वल प्रतीक है। ये हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री रविवार को सिविल लाइंस इलाके में छठ महापर्व की खरना पूजा में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर सरकार ने छठ महापर्व का आयोजन किया है। साथ ही उन्होंने सूर्यदेव से सबके जीवन में सुख, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है।