फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: चौथे चरण के नए मेट्रो कोचों का सीएम आतिशी ने किया निरीक्षण, बोलीं- NCR में भी ग्रेप लागू हो

Tue, 19 Nov 2024 10:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को मुकुंदपुर डिपो में चरण-IV मार्ग के नए मेट्रो कोचों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुकुंदपुर डिपो पहुंची सीएम आतिशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मजलिस पार्क के पास मुकुंदपुर डिपो में चरण-IV मार्ग के नए मेट्रो कोचों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि मेट्रो के 86 किलोमीटर के महत्वाकांक्षी Expansion Phase-4 की ट्रेनें आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


आगे कहा कि आज मुकुंदपुर डिपो में छह डिब्बों वाली ट्रेन आई है और इसका इस्तेमाल मैजेंटा लाइन में किया जाएगा। यह Driverless ट्रेन है। अभी भी पूरे देश में दिल्ली मेट्रो एकमात्र मेट्रो है जिसमें ड्राइवरलेस ट्रेनें चल रही हैं, जिनकी सुरक्षा बहुत अधिक है और मुझे खुशी है कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली मेट्रो बहुत तेज गति से विस्तार कर रही है। जितनी गति से मेट्रो चल रही है, दिल्ली का विकास भी उसी गति से हो रहा है।
 
एनसीआर में भी लागू हो ग्रेप: सीएम आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि प्रदूषण की स्थिति को काबू में करने के लिए दिल्ली में ग्रेप-4 लागू हैय़ लेकिन दूसरे राज्यों के एनसीआर हिस्से में ग्रेप लागू ही नहीं है। एनसीआर के बाकी राज्य चाहे हरियाणा हो, राजस्थान हो, उत्तर प्रदेश हो, उन्हें भी ग्रेप लागू करना चाहिए। वहीं मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि जब तक वह आगे आकर बाकी राज्यों में पराली जलाने पर रोक नहीं लगाती, तब तक पूरे उत्तर भारत पर जो धुंध छाई हुई है, उसका कोई समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें