फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल: बोले- मंत्री सत्येंद्र जैन को दिया जाना चाहिए पद्म विभूषण, उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया ऐतिहासिक काम

Wed, 01 Jun 2022 07:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल के मुताबिक, उन्होंने सत्येंद्र जैन के सारे कागज खुद देखे हैं। खुद को पढ़ा-लिखा और कानून का जानकार बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन के ऊपर लगाए गए सारे आरोप फर्जी हैं। केवल राजनीतिक कारणों से उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर सत्येंद्र जैन के समर्थन में सामने आए। उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहायिक कार्य किया है और उन्हें पद्म विभूषण जैसे देश के सबसे बड़े सम्मान देने चाहिए। उन्होंने देश को मोहल्ला क्लीनिक का एक मॉडल दिया, जिसको देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग आ रहे है, वहीं दिल्ली को एक ऐसा हेल्थ मॉडल दिया कि दिल्ली के अंदर सबका इलाज फ्री हो रहा है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि में सत्येंद्र जैन सीबीआई व इनकम टैक्स की जांच तरह ईडी की जांच में भी पाक साफ निकलेंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि सत्येंद्र जैन पर देश को गर्व होना चाहिए। उन्होंने देश को मोहल्ला क्लीनिक का एक मॉडल दिया। जिसको देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक देखने यूएन सेक्रेटरी जनरल और स्वीडन के पूर्व मुख्यमंत्री आए। पूरी दुनिया के लोग मोहल्ला क्लीनिक को देखने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली को एक ऐसा हेल्थ का मॉडल दिया कि दिल्ली के अंदर सबका इलाज फ्री हो रहा है। सारी दवाइयां फ्री हैं। उनको तो लगता है कि उन्हें पद्म विभूषण जैसे देश के सबसे बड़े सम्मान देने चाहिए।



उन्होंने आप के हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने गिरफ्तार के संबंध में कहा कि सत्येंद्र जैन सबसे कट्टर ईमानदार और देशभक्त आदमी हैं। उनको गलत तरीके से फंसाया जा रहा है, मगर कोई बात नहीं है। ईडी जांच करना चाहती है तो वह भी जांच कर ले। वह सभी जांच से साफ-सुथरे निकल कर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें