मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों का कहना है कि शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि अभी तक इस मुलाकात पर दोनों नेताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है।