फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'क्लाउड सीडिंग दिल्ली के लिए जरूरी', सीएम रेखा बोलीं, जानें कृत्रिम बारिश पर क्या बोले पर्यावरण मंत्री

Fri, 24 Oct 2025 01:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को इंडियन आर्मी कैंप में दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन का उद्घाटन किया। अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ 'भाई दूज' मनाया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छावला स्थित बीएसएफ कैंप में पानी की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ भाई दूज का पर्व मना। साथ ही क्लाउड सीडिंग को लेकर जानकारी भी दी। 1982 से कनेक्शन से वंचित बीएसएफ कैंप में पाइप लाइन का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


'क्लाउड सीडिंग दिल्ली के लिए आवश्यक'
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि क्लाउड सीडिंग दिल्ली के लिए एक आवश्यकता है और यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। हम इसे दिल्ली में आजमाना चाहते हैं ताकि यह देखा जा सके कि क्या यह इस गंभीर पर्यावरणीय समस्या को नियंत्रित करने में हमारी मदद कर सकता है। इसलिए दिल्ली के लोगों का आशीर्वाद सरकार के साथ है, और हमें लगता है कि यह एक सफल प्रयोग होगा और भविष्य में, हम इन पर्यावरणीय समस्याओं पर काबू पा सकेंगे।

सीएम ने अर्धसैनिकों के साथ मनाया भाई दूज
जवानों के साथ भाई दूज मनाने पर सीएम ने कहा कि ये कैंप 1982 में स्थापित किया गया था। तब से यहां पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंची है। मैंने अपने भाइयों से वादा किया था कि हम जल्द ही यहां पानी की पाइपलाइन लाएंगे। मुझे खुशी है कि इस भाई दूज पर मैं पानी की पाइपलाइन चालू करने का काम शुरू कर पाई। मैं अपने सभी भाइयों से वादा करती हूं कि अगर आप मुझे कोई भी काम सौंपेंगे, तो हमारी सरकार उसे जल्द से जल्द पूरा करेगी।
विज्ञापन




रात में भी काम कर सकेंगी दिल्ली की महिलाएं
सीएम ने आगे कहा कि मुझे यह सोचकर हैरानी होती है कि महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक काम करने का अधिकार क्यों नहीं दिया गया था। हमने इसे निरस्त कर दिया है। अब महिलाएं अपनी सुविधानुसार कभी भी काम कर सकती हैं। 

सीएम ने लिया छठ की तैयारियों का जायजा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में लगभग 1500 जगहों पर छठ घाट बनाए गए हैं। यमुना किनारे 17 जगहों पर छठ घाटों की व्यवस्था की गई है। सरकार छठ की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

'अब हमें बारिश का इंतजार'
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने क्लाउड सीडिंग का एक बड़ा प्रयोग सफलतापूर्वक किया है। कल एक सेसना विमान ने दिल्ली के बुराड़ी में छोटे बादलों पर क्लाउड सीडिंग की। अब हम 29 तारीख के आसपास क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। पूरी तैयारी कर ली गई है ताकि जैसे ही बादल आएं, उन्हें सीडिंग करके बारिश कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें