फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मानसून से पहले नालों की सफाई शुरू करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नई दिल्ली। राजधानी में मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रमुख ने नालों की सफाई की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश एजेंसियों को दिए हैं। एजेंसियों को आवश्यकता होने पर नालों की मरम्मत भी समय रहते पूरा करने का निर्देश दिया गया। दिल्ली सरकार ने राजधानी में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया ड्रेनेज मास्टर प्लान लागू किया है। योजना में लोक निर्माण विभाग, दिल्ली नगर निगम, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद और दिल्ली छावनी बोर्ड समेत कई एजेंसियों को शामिल किया गया है। इन एजेंसियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नालों के पुनर्निर्माण और सुधार का कार्य करने होंगे। पूरी योजना पर लगभग 57 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के पास दिल्ली में 2100 किलोमीटर से अधिक लंबाई के नाले हैं। सड़कों पर जमा होने वाला पानी इन्हीं के माध्यम से बड़े नालों तक पहुंचाया जाता है। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें