नई दिल्ली। एनडीएमसी की ओर से 25 अक्तूबर को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में म्यूजिक इन द पार्क शृंखला के तहत शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्पिक मैके और एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां सुनने का अवसर मिलेगा। संगीत संध्या की शुरुआत प्रसिद्ध सितार वादक शाहिद परवेज की प्रस्तुति से होगी। उनके साथ मिथिलेश झा संगत करेंगे। इसके बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक सिद्धार्थ बेलमन्नू अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके साथ अमेय नितिन बिचू और तेजोवृष जोशी संगत करेंगे। संवाद