संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। नृत्यांजलि साईं फाउंडेशन ने शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय कला मौसमी बसु और स्वर्गीय प्रबीर बसु की परिकल्पना और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने शास्त्रीय कला की गरिमा और नई पीढ़ी की प्रतिभा को एक मंच पर प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप पद्मश्री कथक नृत्यांगना शोवना नारायण उपस्थित रहीं। उनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों में गुरु मुल्ला अफसर खान, ओडिसी नृत्यांगना चंदना राउल, इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष हरि रूपा दास, बाल उत्सव रामलीला समिति की अध्यक्ष प्रीतिमा खंडेलवाल, डॉ. अपराजिता यादव और श्रीमती टिंकू श्रीवास्तव शामिल रहीं।