- सदर बाजार पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी टेलर को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सदर बाजार इलाके में 16 सितंबर की रात एक 11 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा का यौन उत्पीड़न हुआ। पुलिस ने आरोपी 56 वर्षीय दर्जी मकसूद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में बुलाया। वहां उसे बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर यौन उत्पीड़न किया। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि पीसीआर को सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि छात्रा रात करीब 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली थी। पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और बंधक बनाने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ। आरोपी मकसूद को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।