फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छात्रा से दरिंदगी: पिता को जान से मारने की धमकी देकर सालभर लूटी अस्मत, पीड़िता ने बताई आपबीती

Mon, 27 Feb 2023 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 17 वर्षीय किशोरी प्रेम नगर में रहती है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को दो साल से जानती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर में दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने इलाके में रहने वाले एक नाबालिग पर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि नाबालिग ने उसके पिता की हत्या और बहन से दुष्कर्म करने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 17 वर्षीय किशोरी प्रेम नगर में रहती है। वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को दो साल से जानती है। वह उसके पड़ोस में रहता है। 
विज्ञापन

ट्यूशन जाने के दौरान वह अक्सर उसका पीछा करता था। कहता था कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। डेढ़ साल पहले आरोपी ने कहा कि वह जरूरी बात करना चाहता है। बार-बार दबाव देने पर डेढ़ साल पहले वह उसके दोस्त के घर मिली। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक साल से उसे धमकी देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें