पिनगवां। गांव ऐंचवाड़ी में गुरुवार देर शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।बताया जा रहा है कि झगड़े में किसी भी पक्ष को गंभीर चोट नहीं आई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। संवाद
फोटो कैप्शन:- वायरल वीडियो में झगड़ा करते लोग