फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन महीने में ही धुल गए दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की स्लैब से टपक रहा पानी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन को तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसके ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी नीचे सड़क पर टपक रहा है। इसके चलते शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी है। एक्सप्रेसवे पर बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए ड्रेनेज पाइप कई स्थानों पर गंदगी जमा होने के कारण बंद पड़े हैं। पाइप से पानी की निकासी नहीं होने पर बारिश का पानी स्लैब के किनारों और जोड़ों से रिसकर नीचे सड़क पर गिर रहा है। लगातार पानी टपकने से नीचे की सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क की सतह कमजोर हो रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजना में शुरुआती दौर में ही जल निकासी व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना निर्माण और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। समय रहते ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार रिसता पानी एक्सप्रेसवे की संरचना के साथ-साथ नीचे की सड़क को भी अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें