संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि तावड़ू क्षेत्र में महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस नियमानुसार जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राथमिक जांच में विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी शिक्षक की संलिप्तता पाई गई है। प्रशासन ने कहा कि कुछ मीडिया माध्यमों में प्रकाशित एसआईआर संबंधी खबरें भ्रामक और तथ्यहीन हैं। जिला प्रशासन ने अफवाहों पर विश्वास न करने तथा केवल प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।