फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नगराधीश ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर में नगराधीश प्रीति रावत ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य पात्र नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में अनावश्यक देरी न की जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जिला प्रशासन आपके द्वार की भावना को मजबूत कर रहे हैं। इनके माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित हो रहा है। इस दौरान डीडीपीओ उपमा अरोड़ा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें