नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के खिलाड़ी लाइशराम लानचेनबा मीतेई ने थाईलैंड में आयोजित 39वीं सेपकटकरा विश्व चैंपियनशिप द किंग्स कप के हूप इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। बवाना में अभ्यास कर रहें लानचेनबा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। लानचेनबा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने सितंबर 2025 में ही सीआईएसएफ में सेवा शुरू की थी। महज एक वर्ष से कम समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है। सीआईएसएफ के महानिदेशक प्रवीर रंजन, आईपीएस ने लानचेनबा मीतेई को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद