दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के पास से 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने नियमित सुरक्षा जांच के दौरान इस यात्री को पकड़ा। इसके पास से 7.65 एमएम कैलिबर के चार जिंदा कारतूस मिले हैं। सुरक्षाकर्मियों ने पकड़े गए यात्री को दिल्ली पुलिस को हवाले कर दिया है।