फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीआईएससीई बोर्ड ने जारी किया दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम, लड़कियों ने मारी बाजी

Sun, 14 May 2023 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दसवीं कक्षा में 98.4 फीसद और बारहवीं में 96.93 फीसद छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। आईसीएसई में कुल नौ छात्रों ने दसवीं कक्षा में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बाद काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ने रविवार को बारहवीं व दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें दसवीं कक्षा में 98.4 फीसद और बारहवीं में 96.93 फीसद छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। आईसीएसई में कुल नौ छात्रों ने दसवीं कक्षा में पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। इन नौ छात्रों में से 3 लड़कियां हैं। बोर्ड में छात्राओं ने छात्रों से परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली है। दसवीं कक्षा में 99.21 फीसद लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़के 98.71 फीसदी पास हुए हैं। 

विज्ञापन

इसी तरह बारहवीं कक्षा में 98.01 फीसद पास हुए, जिसमें लड़कों का 95.96 पास फीसद रहा। नई दिल्ली के दा फ्रेंक एथनी पब्लिक स्कूल के 12 वीं कक्षा के छात्र ब्रिअन पॉल मेस्सी ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।


बता दें कि इन परीक्षाओं में करीब 2.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिसमें आईसीएसई के द्वारा आयोजित दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 37 हजार 631 छात्र शामिल हुए। वहीं, आईएससी में 98 हजार 505 छात्र शामिल हुए थे। सीआईएससीई ने फरवरी व मार्च में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा आयोजित की थी। ऐसे में जो छात्र इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण व परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं उनको दोबारा मौका दिया जाएगा कि वह अपनी उत्तरपुस्तिका दोबारा से जांच करा सकते हैं। नतीजों के बाद बोर्ड ने पुनर्मूल्यांकन के लिए शीघ्र ही आवेदन मांगेगा। जिसमें छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें