फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPU Admission: आज से शुरू होगी 5 प्रोग्राम्स में च्वाइस फीलिंग प्रक्रिया, आईपीयू ने छात्रों की दी ये सलाह

Tue, 19 Jul 2022 12:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि सीट के आवंटन के लिए च्वाइस फिलिंग अनिवार्य है। विकल्प-वरीयता भरे बिना सीट के ऑनलाइन आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
ipu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में एमबीए, बीए-एलएलबी, बीबीए-एलएलबी, एलएलएम और बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीई) में सीट आवंटित करने के लिए पंसद का विकल्प भरने (च्वाइस फीलिंग) की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर दो बजे से शुरू होने जा रही है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई रात 11 बजकर 50 मिनट तक पंसद का विकल्प भर सकते हैं। आईपीयू ने विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया के तहत ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरने की सलाह दी है। जिससे कि उनके पास सीट आवंटन की बेहतर संभावनाएं रहें। 

विज्ञापन


आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि सीट के आवंटन के लिए च्वाइस फिलिंग अनिवार्य है। विकल्प-वरीयता भरे बिना सीट के ऑनलाइन आवंटन पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार विकल्प वरीयताएं भरने की अवधि समाप्त हो जाने के बाद, विद्यार्थियों द्वारा भरी गई पसंद वरीयता का उपयोग सीट के आवंटन के लिए किया जाएगा। आईपीयू ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह अधिक से अधिक संख्या में विकल्प भरें क्योंकि इससे वांछनीय सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। प्रशासन के अनुसार ऐसा देखा गया है कि कुछ उम्मीदवार बहुत कम सीमित संख्या में विकल्प भरते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सीट का आवंटन नहीं हो पाता है। ऐसे में सीट आवंटन की बेहतर संभावना के लिए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक विकल्प भरने चाहिए।

एक बार पंसद का विकल्प भरने के बाद उसका प्रिंट आउट लेने के लिए कहा गया है कि जिससे कि भविष्य में जरुरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। मालूम हो कि काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने क बाद अब पंसद का विकल्प भरने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पंसद का विकल्प भरने की प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी आईपीयू की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें