फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिराग ने जोनल कराटे में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। कराटे वाली खबर के लिए चिराग की फोटो।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार स्थित मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) अकादमी के खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अकादमी के 22 वर्षीय उभरते खिलाड़ी चिराग ने जोनल कराटे प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और अकादमी का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान चिराग ने अपनी चुस्ती, सटीक तकनीक और आक्रामक खेल से अन्य खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। चिराग वर्तमान में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले चिराग ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी अपने हौसलों को कमजोर नहीं पड़ने दिया। कॉलेज की पढ़ाई और कड़े अभ्यास के बीच संतुलन साधते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद चिराग ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अकादमी के कोच के मार्गदर्शन को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें