फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चिड़ियाघर में चिंकारा घायल, सींग टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में एक नर चिंकारा बाड़े में घायल हो गया। उसके दोनों सींग टूट गए हैं और उसे फ्रैक्चर भी हुआ है। यह घटना करीब दो दिन पहले चिड़ियाघर के बीट नंबर-15 में हुई। वहां आठ चिंकारे रखे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बाड़े के पास मरम्मत कार्य के दौरान सीमेंट की बोरियां रखी थीं। एक बोरी सींग में फंसने से चिंकारा घबराकर बाड़े में भागा। उसे कई चोटें आईं, सींग टूट गए और फ्रैक्चर भी हुआ। सूत्रों का दावा है कि घटना के समय कोई कर्मी मौजूद नहीं था। चिड़ियाघर प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें