फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाल कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के मंडी हाउस स्थित त्रिवेणी कला संगम में बुधवार को ‘कला प्रसंग’ नृत्य और संगीत महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक परंपराओं और संगीत को समर्पित इस महोत्सव में युवा कलाकारों के साथ बाल कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव का आयोजन दिवंगत गुरु श्री रजनीकांत महंती की स्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय कला और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। महोत्सव का संचालन और निर्देशन कलाकार वैभव कुमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें