ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र से एक 10 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में घर से लापता हो गया। पुलिस को दी तहरीर में शीला ने बताया कि वह कासना स्थित कालीचरण मार्केट में शिव मंदिर के सामने किराये पर रहती हैं। उनका 10 वर्षीय पुत्र अमन बुधवार सुबह से लापता है। आसपास के इलाके में काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो