स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहरी दिल्ली के नरेला में कस्तूरीराम इंटरनेशनल स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर कोई भी ट्रेनर मौजूद नहीं था। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने मामा के घर आया था।