फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मासूम की मौत, खेलते समय लगा करंट

Sat, 21 Nov 2026 09:34 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विकासपुरी के इंदिरा कैंप नंबर-4 स्थित डीडीए मार्केट कॉम्प्लेक्स में छुपन-छुपाई खेलते समय करंट लगने से एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए छिपने के लिए खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर के पीछे पहुंचा था। अंधेरे में उसे ट्रांसफॉर्मर प्लाईबोर्ड जैसा दिखाई दिया और वह उसकी चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पास में एक इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था। काम शुरू होने के बाद से ही ट्रांसफॉर्मर के आसपास का हिस्सा खुला पड़ा था। हादसे के बाद इलाके के लोगों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें