संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महापौर निवास में बृहस्पतिवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के साथ तीज का त्योहार मनाया और झूले, अलग-अलग व्यंजनों और लोकगीतों का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने और चूड़ियां पहनाने की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर महापौर प्रवेश वाही, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपमहापौर डॉ मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन जय भगवान यादव और निगम की महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रेखा रानी समेत कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोक त्योहार हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। इन परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।