फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छेनू गैंग का सदस्य अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पूर्वी जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छेनू गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। डीसीपी ईस्ट राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान कुरैशी(34) के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर की झुग्गियों का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एएटीएस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें