फोटो-
गुरुग्राम। वायु प्रदूषण की रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लागू ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने 108 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने 7 से 15 नवंबर के बीच यह कार्रवाई की है।इसमें बिना नंबर प्लेट लगे 1,991 वाहनों को जब्त भी किया। इसके अलावा गलत पार्किंग और सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान भी काटे। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो