हॉट-स्पाट व बाहरी इलाकों के पेट्रोल पंप पर हो रहे हैं चालान
दिल्ली में जिन इलाकों में प्रदूषण अधिक रहता है, उन इलाकों पर विभाग की विशेष रूप से नजर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि यह अभियान अभी पांच जगहों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन पेट्रोल पंप की जानकारी देते हैं तो वहां वाहन चालक जाने से बचेंगे। वह कहते हैं कि यह अभी केवल पायलट प्रोजेक्ट है। इसका असर देखने को मिल रहा है अगर यह सफल हुआ तो अन्य पेट्रोल पंपों पर भी शुरू किया जाएगा।
लोगों को जागरूक करना उद्देश्य
परिवहन विभाग के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद किसी का चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करना है। अगर यह जानकारी पहले ही बता देते हैं, तो वाहन चालकों के अंदर भय का माहौल बन जाएगा। इसका मकसद केवल वाहनों चालकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
ऐसे वाहनों के हो रहे चालान
पेट्रोल पंप में आने वाले ऐसे वाहनों का चालान किया जा रहा है, जिनसे धुआं निकल रहा है। इन वाहनों की नंबर प्लेटों की तस्वीरों को पेट्रोल पंप के सर्वर के साथ ही दिल्ली परिवहन विभाग के अतिरिक्त सीपीयू में रूट कर दिया जाता है। इसके बाद खुद ही चालान कट जाता है।