नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में मराठी भाषा साहित्य और संस्कृति के लिए कुसुमाग्रज विशेष केंद्र का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित महाराष्ट्र सरकार के कई कैबिनेट मंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज विशेष सुरक्षा एवं सामारिक अध्ययन केंद्र बनाने के लिए भी आधारशिला रखी जाएगी। केंद्र का निर्माण स्कूल ऑफ इंटनरेशनल स्टडीज ब्लॉक में होगा। जानकारी के अनुसार इसके निर्माण के लिए करीब दस करोड़ रुपये की राशि महाराष्ट्र सरकार ने आवंटित की है। केंद्र से छात्र एमए की पढ़ाई कर सकेंगे। साथ ही मराठा योद्धाओं के इतिहास से रूबरू कराने के लिए केंद्र को स्थापित किया जा रहा है। ब्यूरो