नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पिछले 8 दिनों में 74,933 लाभार्थियों को पंजीकृत किया है। इनमें महिलाओं की भागीदारी 37,767 के साथ सबसे आगे रही। बुधवार सांसद मनोज तिवारी ने बच्चों में टाइप-1 मधुमेह के लिए सेंटर फॉर एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवा रोगियों से बातचीत की और महिला प्रतिभागियों को बाजरा व सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। निदेशक डॉ. संदीप बंसल और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सैंकड़ों की संख्या में लोगों का आना निवारक स्वास्थ्य सेवा और लिंग-संवेदनशील प्रथाओं को अपनाने के प्रति जनता के बढ़ते संकल्प को बताता है। इस दौरान प्रमुख गतिविधियों में स्ट्रोक, अल्जाइमर और मिर्गी पर न्यूरोलॉजी जागरूकता, नुक्कड़ नाटकों और विशेषज्ञ वार्ताओं के साथ नेफ्रोलॉजी के नेतृत्व में किडनी स्वास्थ्य अभियान, सामुदायिक चिकित्सा द्वारा एनसीडी स्क्रीनिंग और पोषण सत्र शामिल थे। साथ ही, नर्सिंग छात्रों की तरफ से एक जीवंत मासिक धर्म स्वच्छता अभियान शामिल थे। संवाद