फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीसीटीवी ने खोले झपटमारी के राज, आईफोन समेत तीन मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली।
सीमापुरी थाना पुलिस की क्रैक टीम ने मोबाइल झपटमारी करने वाले दो सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय अरमान और अरमान उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। इनकी गिरफ्तारी से सीमापुरी और सीलमपुर थाने के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक 2 सितंबर को दिलशाद गार्डन स्थित करुणा अस्पताल के पास मोबाइल झपटमारी की सूचना मिली थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद क्रैक टीम ने घटनास्थल और आरोपियों के भागने के रास्ते में लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में स्कूटी सवार दो युवक वारदात के बाद भागते दिखाई दिए। इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी पहचान कर 3 सितंबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें