गुरुग्राम में हुए प्रिंस हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने तत्कालीन एसीपी समेत चार पुलिसकर्मियों पर आरोप तय किए हैं। हत्या के बाद गिरफ्तार हुए परिचालक अशोक को सीबीआई ने जांच में क्लीन चीट दी थी। आजीवन कारावास की धाराओं में अदालत ने मामले चलाने का निर्देश दिए।