संजय सिंह बोले आप नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी मनीष सिसोदिया से सीबीआई की पूछताछ पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ये मोदी जी की पुलिस है अपराध रुके न रुके मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आम आदमी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल से इतना क्यों डरते हो मोदी जी? इन हथकंडों से कुछ नहीं होगा।