सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के सनलाइट कॉलोनी थाने में तैनात एएसआई राम सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एएसआई राम सिंह ने एक पति-पत्नी को जेल भेजने की धमकी देकर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गिरफ्तारी के बाद एएसआई राम सिंह को निलंबित कर दिया।