फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूम रहे बदमाश को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। स्कूटी सवार उसके दो साथी मौके से भाग गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम नगर निवासी नवतेश भास्कर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से डीवीआर, बाइक आदि बरामद हुई है। उसने साथियों के साथ कुछ देर पहले ही नांगलोई से डीवीआर की चोरी की थी। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि तड़के 4.30 बजे पुलिस को नांगलोई के लक्ष्मी पार्क में बदमाश के पकड़ने की जानकारी मिली। पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें