फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 40-50 की उम्र में बढ़ रहे मोतियाबिंद के मामले, मधुमेह बन रहा बड़ी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों की सलाह-ब्लड शुगर नियंत्रित रखें और नियमित आंखों की जांच कराएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोतियाबिंद अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है। पिछले कुछ साल में 40 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में भी मोतियाबिंद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे मधुमेह (डायबिटीज) एक बड़ी वजह बनकर सामने आ रहा है। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, भारत में 10 करोड़ से अधिक वयस्क मधुमेह और करीब 13.6 करोड़ लोग प्री-डायबिटीज से प्रभावित हैं। डॉ. जेएस तितियाल ने बताया कि अस्पताल में 40 और 50 वर्ष की उम्र के ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें मोतियाबिंद की शिकायत है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक ब्लड शुगर का स्तर अधिक रहने से आंख के प्राकृतिक लेंस पर असर पड़ता है। इससे लेंस जल्दी धुंधला होने लगता है और कम उम्र में ही मोतियाबिंद विकसित हो सकता है। डॉ. तितियाल ने बताया कि धुंधला दिखाई देना, तेज रोशनी से परेशानी, मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पढ़ने में कठिनाई, चश्मे का नंबर बार-बार बदलना और रात में देखने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें