फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: क्षमता से अधिक सवारियां भरकर दौड़ रहे ऑटो चालक पर केस, वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर का असर:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऑटो चालक के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर दी। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया तथा उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, थाना शहर के एक पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अखबार की कटिंग देखने के बाद ऑटो की तलाश शुरू की। गांधी पार्क के पास पुलिस ने ऑटो को रोक लिया। चालक ने अपना नाम अब्बास पुत्र मजीद, निवासी मन्नाकी, थाना सदर नूंह बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 24 जून की रात उसने ऑटो में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां बैठाकर नूंह-सोहना-पलवल मार्ग पर लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाया था। पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें