फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गर्लफ्रेंड के लिए युवक की हत्या का मामला, दो नाबालिग समेत तीन आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 12:09 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने यूपी के हापुड़ और सियाना में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है। घटना वाले दिन ताबिश ने ही पांचों लड़कों को चाकू मारा था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के जामिया नगर स्थित जाकिर नगर में 28 अप्रैल की रात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ताबिश उर्फ दानिश (22) के रूप में हुई है। पुलिस की टीम ने आरोपियों को यूपी के हापुड़ और सियाना में छापेमारी कर इनको दबोचा है।

विज्ञापन

28 अप्रैल को गर्लफ्रेंड को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान ताबिश व उसके गुट ने मोहम्मद शेयान नामक युवक की हत्या कर दी थी। जबकि बाकी चार लड़कों को चाकू मार कर घायल दिया था। पुलिस ने मामले में हत्या, हत्या के प्रयास व बलवा करने का मामला दर्ज किया था। जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि जामिया नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी 16 साल का नाबालिग है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे छोड़कर अदीब नामक लड़के से बातचीत शुरू कर दी थी। 

 


घटना वाले दिन नाबालिग व अदीब के बीच मिटिंग हुई थी। जिसमें दोनों ओर से लड़के आए थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। लोकल पुलिस के अलावा एएटीएस इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डागर, एसआई जितेंद्र रघुवंशी, एएसआई श्रवण, राजीव, हवलदार मोहित व सिपाही मोहित व अन्यों की टीम ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी लड़कों ने दिल्ली को छोड़ा हुआ है।

 

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने यूपी के हापुड़ और सियाना में छापेमारी कर तीनों को वहां से दबोच लिया। घटना वाले दिन ताबिश ने ही पांचों लड़कों को चाकू मारा था। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कई टीमें उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें