पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सोनू, बाबू मियां और आनंद कुमार और दो अन्य (नाबालिग) समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नेब सराय में आईपीसी की विभिन्न धाराओं व 6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।